देहरादून
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के फ़िल्म बाजार में बना उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र। उत्तराखंड पवेलियन में कई जाने माने फ़िल्म फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता आदि विभिन्न विधाओं से जुड़े लोगों ने आकर नई फ़िल्म नीति की जानकारी ली।
उत्तराखंड पवेलियन में जानेमाने अभिनेता हेमंत पांडेय आये। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फ़िल्म जगत के लिए बेहतरीन फ़िल्म नीति लागू की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पवेलियन पूरे फ़िल्म बाजार में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
सुप्रसिद्व कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, इम्पा (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसियेशन) के अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा के सुषमा शिरोमणी, निशांत उज्ज्वल, विनोद कुमार गुप्ता द्वारा भी उत्तराखंड पवेलियन पर आकर फ़िल्म नीति की सराहना की गई।
सुप्रसिद्व फ़िल्म अभिनेता निमाई बाली, फ़िल्म प्रोड्यूसर श्रवण मोहत्रर, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त सुप्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर सुभाई नल्लामुथु, सागर वर्ल्ड मल्टीमीडिया प्रा. लि. के निदेशक शिव सागर (रामानंद सगर के बेटे), अभिनेत्री एवं प्रोड्यूसर आरुषि निशंक, मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड की एडीशनल मैनेजिंग डायरेक्टर विदिशा मुखर्जी, महाराष्ट्र फ़िल्म स्टेज एन्ड कलचर डेवलपमेंट लि. के जॉइंट मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धनंजय सावलकर आदि ने भी उत्तराखंड पवेलियन में आकर फ़िल्म नीति पर चर्चा की गई।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री