देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश ने भारतीय जनता पार्टी के ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप अपनी सदस्यता का आवेदन मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत को सौपा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने 10421 सदस्य बनाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान हमें सशक्त आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनने का सभी से आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा उपस्थित रहे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र के आशीर्वाद कॉलोनी पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का लिया जायजा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, ₹9.80 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया, लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु