देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र के ब्रहमपुरी इलाके में अवैध रूप से स्लाटर हाउस का संचालन करते हुए पशुओं का वध कर अवैध रूप से उनका मांस विक्रय किया जा रहा है।
उक्त सूचना पर एसएसपी देहरादून देहरादून द्वारा एसओजी देहरादून तथा थाना पटेलनगर की संयुक्त टीम का गठन करते हुऐ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । गठित टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित स्लाटर हाउस के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए आज दिनांक: 25-10-2024 को शर्मा कालोनी ब्राहमणवाला पप्पू की दूध की डेरी के पास से 01 अभियुक्त गालिब पुत्र इरशाद निवासी: गुरूनानक एन्क्लेव, ब्राहमणवाला थाना पटेलनगर को अवैध रुप से पशुओं का कटान करने तथा उनका माँस विक्रय करने पर गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त का 01 अन्य साथी मौके से फरार हो गया।
मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से 2700 किलोग्राम भैंस वंशीय पशु मांस तथा पशु काटने के उपकरण 04 छुरी, 02 कुल्हाड़ी, 02 अदद लोहे का मस्कारा बरामद हुए। मौके से पुलिस टीम द्वारा 06 छोटे बडे भैस वंशीय पशुओं को रेस्क्यू किया गया। मौके पर बरामद भैंस के माँस व अन्य अंगो को आबादी से दूर जंगल मे दफनाकर नष्ट किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना पटेलनगर पर अभियुक्त व उसके साथियों के विरूद्ध मु0अ0सं0 36/24 धारा: 325 बीएनएस व 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 एवं 25/4 आर्म्स अधि0 पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- गालिब पुत्र इरशाद निवासी: गुरूनानक एन्क्लेव, ब्राहमणवाला, थाना पटेलनगर
*वांछित अभियुक्त:-*
जीशान पुत्र कुर्बान निवासी शर्मा कालोनी ब्राह्मणवाला, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून ।
*बरामदगी:-*
1- भैंस वंशीय पशु मांस -2700 किलोग्राम *(नष्ट किया गया)*
2- पशु काटने के उपकरण 04 छुरी, 02 कुल्हाड़ी, 02 लोहे के मस्कारा
3- 06 छोटे- बडे भैस वंशीय पशु
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी बाजार
2- उ0नि0 ओमवीर सिह
3- कानि0 राहुल कुमार
4- कानि0 कवि शर्मा
5- कानि0 आशीष नैनवाल
2- कानि0 नितिन सैनी
*एसओजी टीम:-*
1- उ0नि0 कुन्दन राम
2- कानि0 ललित कुमार
3- कानि0 विपिन राणा
4- कानि0 अमित कुमार
5- कानि0 आशीष शर्मा

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी