स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत एवं नई स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य अभियान की तरह कर रहा है नगर निगम–नगर आयुक्त

 

देहरादून

नगर निगम देहरादून ने दीवाली के त्यौहार पर दून शहर को स्ट्रीट लाईटों से प्रकाशमय बनाने के लिये कमर कस रखी है। वर्तमान में नगर निगम के प्रशासक/जिलाधिकारी, देहरादून एवं नगर निगम के नगर आयुक्त भी स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत एवं नई लाइटों की व्यवस्था की गहन समीक्षा कर रहे हैं। आज दोपहर नगर आयुक्त गौरव कुमार स्ट्रीट लाईट की मरम्मत एवं नई लाईटों को लगाने के कार्यों का निरीक्षण करने ग्राउण्ड जीरों पर पहुंचे एवं कार्यों का निरीक्षण किया तथा जनता से पिछले कुछ दिनों में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था का सुधार किये जाने के बाद के कार्यों का फीडबेक लिया।
*स्ट्रीट लाईट जलने की बढती शिकायतों के बीच नगर निगम द्वारा किये गये प्रयास*
●दून शहर को 06 सेक्टरों में बांटकर कार्य की निगरानी हेतु 06 सेक्टर आॅफिसर नियुक्त किये। श्री गौरव भसीन उप नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
●लाईट सुधार कार्य को त्वरित गति देने हेतु 35 नई टीमों का गठन किया।
●रात्रि पेट्रोलिंग हेतु 03 टीमें गठित की जो रात्रि में ही खराब लाईटों को देखकर उन्हें ठीक कर रही है।
●नगर निगम द्वारा लाईट सुधार हेतु गठित टीमों को 02 नये वाहन क्रय करते हुये तथा 35 वाहन अनुबंध के अधार पर उपलब्ध कराये गये है। *शहर की सहसधारा रोड पर स्थापित नहीं स्ट्रीट लाइट पोल पर नयी एल ई डी लाईट लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 2-3 दिन में ही यह लाइटें जगमग करने लगेंगी*
●2000 नई लाइटों की व्यवस्था की गई है इसके अतिरिक्त 500 से अधिक स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहा है नगर निगम
●नगर निगम के विद्युत अनुभाग से जुडे समस्त अधिकारी, कर्मचारियेां से अवकाश पर न जाने की अपील की गई है।
●नगर आयुक्त प्रतिदिन कर रहे है कार्यो की समीक्षा।
*नगर निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासो का दिखने लगा है असर*
☆नगर निगम को आमजनता द्वारा सी0एम0पोर्टल पर लाईट से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों की संख्या में कमी आयी है।
☆सी0एम0पोर्टल पर लाईट से सम्बन्धित दिनांक 18.10.2024 को 80 शिकायतें, 19.10.2024 को 59 शिकायतें, 20.10.2024 को 58 शिकायतें, 21.10.2024 को 36 शिकायतें, 22.10.2024 को 21 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
☆ नगर निगम माई सिटीजन ऐप पर भी लाईट से सम्बन्धित शिकायतों में कमी आयी है।
☆माई सिटीजन ऐप से सम्बन्धित दिनांक 18.10.2024 को 94 शिकायतें, 19.10.2024 को 79 शिकायतें, 20.10.2024 को 80 शिकायतें, 21.10.2024 को 88 शिकायतें, 22.10.2024 को 69 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

**भारी बरसात के चलते स्ट्रीट लाईटों केे नही जलने की शिकायतें जन प्रतिनिधियों, शहरवासियों एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही थी। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के कार्यों को अभियान के रूप में लिया है एवं इसकेे त्वरित सुधारीकरण के लिये प्रभावी प्रयास किये हैं। हमारा प्रयास है कि दीपावली के पर्व में देहरादून शहर की सभी सड़के, गलियां, मौहल्ले स्ट्रीट लाईटों से जगमग करती रहे।*
*नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून।*

About Author

You may have missed