देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर को जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा सम्बन्धित गोष्ठी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 15-10-24 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर व थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा जिला कारागार के अधिकारियों के साथ समन्वय/सुरक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई साथ ही जेल में निरुद्ध विचाराधीन व सजा काट रहे बन्दियों की निगरानी/ सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस व जेल अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय बनाए रखने और लाभदायक सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान किए जाने हेतु बताया गया । इसके अतिरिक्त जिला कारागार सुरक्षा में नियुक्त पीएसी बल व जेल पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए ।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री