देहरादून
देहरादून का नगर निगम दून की सड़कों और मौहल्लों की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबन्ध करने के भरसक प्रयास कर रहा है बकायदा इसके लिए समय – समय पर कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है, शहर के कई वार्डों में जहां पहले लोगों ने कूड़ादान बना दिया था अब उस जगह साफ सफाई कर छोटे पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है,इतना ही नही गन्दी पड़ी दीवारों में सफेदी के साथ-साथ उनमें पेंटिंग भी की जा रही है।

बात करते है माजरा वार्ड नंबर 77 की जहां के कार्यवाहक सुपरवाइजर संजय बालू की जिनकी इस वार्ड में लोगों द्वारा तारीफ की जा रही है। संजय बालू ने इस वार्ड के कई स्थानों पर जहां पहले कूड़े के ढेर लगे थे वहां पर साफ सफाई कर गमले आदि लगाकर उनमें सुंदर सुंदर पौधे लगाकर छोटे पार्क का रूप दे दिया है। जिससे कि अब लोग इन जगहों पर कूड़ा फेंकने की जुर्रत नही करते। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुपरवाइजर संजय बालू के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि उनका वार्ड का अब स्वरूप बदलता जा रहा है और वे इसके लिए तारीफ के हकदार भी है।
बता दे कि हाल ही में आई तेज बारिश के कारण वार्ड की कई नालियां चोक होने के कारण दूषित पानी सड़कों तक आ गया था संजय बालू ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर तेज बारिश के बीच इन चोक हुई नालियों को खोला और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई।
वही अब निगम प्रशासन द्वारा पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इन्हें जब्त किया रहा है साथ ही चालान भी काटे जा रहे है। सुपरवाइजर संजय बालू ने भी माजरा क्षेत्र में क्विंटलों के हिसाब से पॉलीथिन जब्त की ओर हज़ारों के चालान भी काटे।
साफ सफाई को लेकर माजरा वार्ड नंबर 77 एक उदहारण बन गया है, यदि इसी तरह सभी वार्डों में इस तरह के कार्य किये जायें तो कूड़े की समस्या तो दूर होगी ही वही राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनते देर नही लगेगी।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर किया शुभारम्भ, सभी श्रद्धांलुओं एवं प्रदेश वासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें
मुख्यमंत्री धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वालित कर किया लोकार्पण