देहरादून
उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों को नामित किया गया है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी नामित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परिषद में सभी सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि इन सभी गैर सरकारी सदस्यों को अगले एक वर्ष के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक करवायी जाएगी।
गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों के नाम: जनपद उत्तरकाशी से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जनपद उधमसिंहनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, नैनीताल के रामनगर की ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, पिथौरागढ़ के धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पौडी गढ़वाल के एकेश्वर से ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, जनपद चमोली के गैरसैंण ब्लॉक के पैया गांव से ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, पिथौरागढ़ के मुनाकोट के गाँछ गांव से ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, पौडी गढवाल के यमकेश्वर के बिस्सी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, बागेश्वर के गरुड़ के रतोड़ा गांव से ग्राम प्रधान हेमा पंत, रुद्रप्रयाग जखोली के मैठाणा गांव से ग्राम प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल, हरिद्वार के बहादराबाद के बहादरपुर जट गांव से ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक के पपोली गांव से ग्राम प्रधान प्रताप सिंह गैडा को उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद् में गैर सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया