देहरादून
दिनांक 16/09/2024 को वादी मुकेश प्रजापति पुत्र जगदीश प्रजापति निवासी 60 डांडीपुर मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि हकीकत राय पार्क मन्नू गंज में गणपति युवा सेवा समिति द्वारा मनाये जा रहे गणेश महोत्सव के दौरान आशीष बजरंगी, बिलाल, करन अदलक्खा के द्वारा बाहर से आकर जबरन खाना मांगने पर उन्हें उनके कार्यकर्ताओं द्वारा समझाया गया, ज़िस पर उनके द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की गई तथा आशीष बजरंगी द्वारा अपने पास रखी पिस्तौल निकाल कर उन्हें धमकाते हुए हवाई फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु०अ०सं०- 401/ 24 धारा 28 आयुध अधिनियम तथा 351(3)/ 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल कोतवाली नगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्तो के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्त बिलाल तथा करन अदलक्खा को मन्नुगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 14/09/2024 को मन्नुगंज में गणेश महोत्सव के दौरान खाना मांगने को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था तथा मौके पर लोगों के इकट्ठा होने पर उनके साथी आशिष बजरंगी द्वारा डर के कारण अपने पास रखी एयर पिस्टल से हवाई फायर किया गया और मौके से फरार हो गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- बिलाल पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी 29 धामावाला मोहल्ला देहरादून उम्र 25 वर्ष
2- करन अदलक्खा पुत्र सुरेन्द्र कुमार अदलक्खा निवासी 24 डांडीपुर मोहल्ला उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ
2-हेड कानि0 सचिन फोर
3- कानि0 संदीप

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री