देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार पलटन बाजार में आग लगने अथवा किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये दमकल के वाहनों के पहुंचने के रिस्पांस टाइम जानने के लिये मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान दमकल के 02 बडे वाहनों द्वारा घंटाघर तथा डिस्पेन्सरी रोड से पलटन बाजार में प्रवेश किया तथा बिना रूके निर्बाध रूप से पलटन बाजार होते हुए द्वारा धामावाला, लख्खीबाग क्षेत्र से बाहर निकले। विगत 03 दिनों से दून पुलिस द्वारा पलटन बाजार में अस्थायी अतिक्रमण फड-ठेलियो वालो के विरूद्व की गई कार्यवाही से पलटन बाजार व आस-पास के क्षेत्र में किसी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण न होने से दमकल के वाहनो को पूरे मार्ग पर कहीं भी किसी प्रकार का अवरोध नही मिला, जिससे पूरे पलटन बाजार में दमकल के बडे वाहनो की आसानी से आवाजाही सुनिश्चित हो सकी। पलटन बाजार में आज भी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी रहा, अभियान के दौरान फड-ठेली, दुकान में कार्य करने वाले 40 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने में लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच