देहरादून
एमकेपी कॉलेज के कैंपस में एक छात्रा ने जहर खा लिया। युवती को दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
मिली जानारी के अनुसार छात्रा बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा है। दोपहर में उसने कालेज में चूहे मारने वाली दवा खा ली और मैदान में पेड़ के नीचे जाकर बैठ गई। बेहोशी आने पर अन्य छात्राओं से प्रबन्धन को जानकारी दी
कालेज की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। उसे दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है। छात्रा सिंघल मंडी की रहने वाली है।
धारा चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। एमकेपी से किसी ने कंट्रोल रूम पर फोन किया कि एक छात्रा ने जहर खा लिया है और उसकी हालत खराब हो रही है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। उसके बैग की चेकिंग के दौरान एक और जहर की शीशी बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने छात्रा के स्वजनों से संपर्क कर दिया है, उन्हें अस्पताल बुलाया गया है। छात्रा की हालत गंभीर है जोकि अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज करने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर उसने जहर क्यों खाया है।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर