देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट के निकट के अंतर्गत मसंदावाला पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण जंगल से आ रहे बरसाती नाले का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को मसंदावाला में स्थित बरसाती नाले का शीघ्र आपदा मद में आगणन बनाने के निर्देश देते हुए चेकडैम निर्माण की कार्यवाही जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर साल यह बरसाती नाला क्षेत्रवासियों के लिए समस्या उत्पन्न करता है, जिसके दृष्टिगत अधिकारियों को दीर्घकालिक रणनीति बनाकर कार्य किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की कागजी कार्रवाई की औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर सुरक्षात्मक निर्माण कार्य शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम सदर अनामिका, ईई लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी, ईई सिचाई आरएस गुसाँईं, उप प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष, ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग, गिरीश उनियाल, नवीन उनियाल सहित ग्रामीण तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश