देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को देर सांय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रावत जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खेलेंगे का भी सम्मान किया।
छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मन लगा कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देकर देश का नाम रोशन करने की सीख देते हुए कहा कि सभी बच्चे हमारे देश और प्रदेश का भविष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी भावी पीढी के लिये एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारा देश आने वाले समय में दुनिया में अपनी पहचान बना सके।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं