रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा के पास भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 04 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए।
रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने 04 शवों को मलवे से बाहर निकाला और उन्हें जनपद पुलिस के हवाले किया।
*मृतकों का विवरण:-*
1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
2. पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
3. किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
4. चीकू बूरा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं