नई दिल्ली
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। कृषि मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बाबा केदारनाथ जी की प्रतिकृति और रेशम किसानों द्वारा निर्मित शॉल भेंट किया।
संसद भवन में हुई मुलाकात के बाद प्रेस को जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में उत्पादित होने वाले पीजीएस प्रमाणित उत्पादो विशेष रुप से बासमती चावल, चौलाई, मिलेटस, दाले आदि को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) द्वारा क्रय करने की रुचि दिखाई गई। जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद तथा नेशनल कोआपरेटेटिव आर्गेनिकस लिमिटेड के मध्य बैठक की गई। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रक्रिया को मूल रुप प्रदान करने के लिए दोनो संस्थाओ के मध्य एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसके उपरान्त प्रदेश के किसानो के जैविक उत्पादो को एनसीओएल द्वारा क्रय प्रारम्भ किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प जो किसानों की आय बढ़ाने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में किसानो के जैविक उत्पादो को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय द्वारा राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाईब्रेट वीलेज कार्यक्रम के तहत निर्गत की गई धनराशि के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड के माध्यम से उत्तराखण्ड के आर्गेनिक उत्पादों को ख़रीदने के लिए सहमति दी।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री