देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/468/471/120(b) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी श्री गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहा थे, जिनके विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्तगण के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ आज दिनाँक 28/07/24 को अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन जगाधरी रोड ,हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी, जनपद यमुनानगर, हरियाणा व अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी चोरिया गली जगाधरी शहर हाल, पता अमर विहार कॉलोनी जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी।
इस दौरान न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को गवाहों के समक्ष अभियुक्तों के उपरोक्त आवासों में ढोल नगाड़ों के साथ ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्तों के मकानों के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा किये गई। साथ ही मुनादी कर दोनो अभियुक्तों संजय गुप्ता व संजीव कुमार को दिनांक 28/07/2024 तक मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर मा० न्यायालय की आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

More Stories
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति