देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपना काफिला रोककर माता के निधन के विलाप में पैरलाइज अटैक से बेसुद हुई महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती करवाया है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने नियमित कार्यक्रम से हाथीबड़कला देहरादून स्थित अपने कार्यालय लौटे रहे थे। इसी दौरान न्यू कैंट रोड़ में हाथीबड़कला निवासी महिला अनुराधा अपनी माता के निधन के शौक में अचानक पड़े पैरलाइज अटैक से बेसुद हो गई थी। जिसके बाद रास्ते से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रूकवाया और बेसूद पड़ी महिला को अपनी गाड़ी से दून अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ महिला का उपचार चल रहा है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया