नई दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस अनिल चौहान से देहरादून में सेना अस्पताल की भॉति हल्द्वानी में सेना अस्पताल खोलने तथा देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डोलोजिस्ट एवं नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती करने का आग्रह किया ताकि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल सके।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड में आवश्यकतानुसार अन्य जगहों पर भी सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पालिक्लीनिक खोलने हेतु अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक बाहुल्य प्रदेश के नाते उत्तराखंड के अन्य स्थानो पर भी सैनिक स्कूल खोलने और हल्द्वानी में वार विडो गर्ल्स एंड बॉयज हॉस्टल के निर्माण का भी अनुरोध किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति से संबंधित भी चर्चा की गई।
सीडीएस अनिल चौहान ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सेना की ओर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री