देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डोईवाला स्थित शहीद मेजर प्रणय नेगी के आवास पर उनके परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने शहीद सैनिकों की वीरता पर गर्व है। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने भी शहीद मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

More Stories
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 02-02 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 5 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख रू से अधिक मूल्य की स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद
उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री