
देहरादून
शहर के विभिन्न स्थानों पर मुख्य मार्गों पर स्मार्ट सिटी परियोजना व अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों के कारण उक्त स्थानों पर यातायात का दबाव बढने तथा यातायात व्यवस्था के प्रभावित होने के दृष्टिगत आज दिनांक: 11-06-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत यातायात के दबाव वाले क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा विभिन्न मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों से निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की समयावधी की जानकारी ली गई, साथ ही उक्त अवधि के दौरान उपस्थित अधिकारियों को ऐसे स्थानों पर यातायात के दबाव को कम करने हेतु अन्य वैकल्पिक मार्गों/डायवर्जन व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सडक किनारे अव्यवस्थित रूप से रखी गयी निर्माण सामग्री, जिसके कारण यातायात व्यवस्था अनावश्यक रूप से प्रभावित हो रही है, उसे सम्बन्धित कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थित ढंग से रखवाने के निर्देश दिये गये, जिससे ऐसे स्थानो पर यातायात के दबाव को कम किया जा सके।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी डालनवाला व अन्य अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति