देहरादून
चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन को लेकर राज्य सरकार की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय एवं आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण और संबंधित जिलाधिकारियों से वार्ता के उपरांत यह निर्णय लिया गया है शनिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से 1500-1500 श्रद्धालुओं के ऑफ लाइन पंजीकरण किए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि चारधामों में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर ऑफ लाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी जबकि ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। इस बीच अब सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है और शानिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से क्रमशः 1500-1500 पंजीकरण किए जाएंगे।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं