
मुंबई।
चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की। उन्होंने जुहू बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।
सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री धामी जुहू बीच में सैर के लिए निकले। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धामी को पहचान लिया और एक के बाद एक कई लोग उत्सुकतावश उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। लोगों में धामी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। धामी ने सभी की कुशलक्षेम पूछी। इसी बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।


More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘