ऋषिकेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान यात्रा सीजन के दृष्टिगत लगने वाले पुलिस बल तथा आने वाले यात्रियों की सुरक्षा हेतु किये गये प्रबन्धों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गयी। यात्रा सीजन के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र में उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त पुलिस बल के संबंध में निर्देश देते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उनके रहने तथा खाने-पीने की व्यवस्था के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर उन्हें क्षेत्र की भली भांति जानकारी प्रदान करने के उपरांत ड्यूटी में नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों के संग अपना व्यवहार सौम्य रखते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू