देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा बाजार चौकी क्षेत्रान्तर्गत बृहद अभियान चलाते हुए लाल पुल से महंत इंद्रेश अस्पताल तक सड़क किनारे अवैध रूप से बाइकें/ठेलियां खडी कर यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरूद चलानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सडक किनारे अव्यवस्थित रूप से खडे किये 24 दुपहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से सड़क से हटाकर चौकी बाजार लाया गया, जिनके विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई, इसके अतिरिक्त अवैध रूप से ठेलियां लगाकर यातायात बाधित करने वाले 10 ठेली/रेहडी संचालकों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 2500 रू0 के चालान किये गये। पुलिस टीम द्वारा ठेली/रेहडी संचालको तथा अव्यवस्थित रूप से वाहन खडा यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गयी।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच