देहरादून
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज कहा कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की शनिवार को होने वाली रैलियों के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कांग्रेस के पक्ष में चल रहा अंडर करंट कल से सतह पर आ जाएगा। श्री महर्षि ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है और जनता 19 अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम में चुपचाप बंद करने जा रही है और चार जून को जब ईवीएम खुलेगी तो चार सौ पार का नारा जपने वालों का बुखार भी अपने आप उतर जायेगा। महर्षि ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा और संबंधों की खातिर खुल कर नहीं बोल रहे हैं लेकिन आपसी बातचीत में अपने हृदय के उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सफलता की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या, बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त लोग नौकरी बेचने वालों को संरक्षण, हाकम सिंह जैसे तत्वों को पालने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं और कल रामनगर तथा रुड़की में श्रीमती प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद इसका भरोसा सत्तारूढ़ दल को भी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र पर प्रदेश के आम लोग अपना भरोसा जता रहे हैं और पिछले दस साल में हुई देश की दुर्दशा के कारण बदलाव की इबारत लिखने जा रहे हैं।
More Stories
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम, बुजुर्गाें ने दिया दून पुलिस को आशिर्वाद
देवता का अवतार हुआ गिरफ्तार, स्वंय को देवता का अवतार बताने वाले 1 फर्जी भेषधारी बाबा को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, मामूली विवाद के चलते दो पक्षों द्वारा विधौली व केहरी गांव मे मचाया जा रहा था हुडदंग, 5 हुड़दंगी गिरफ्तार