देहरादून
भाजपा सदस्यता कार्यक्रम के क्रम मे कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में पटका-माला पहनाकर भाजपा का कुनबा बढ़ाया गया । आपको बता दें कि बीते दिन ही दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया था। तमाम अटकलों को विराम देते हुए रविवार भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होकर उन्होंने कहा कि मैंने सोच समझ कर ही भाजपा का दामन थामा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर ही मैंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश व देश का मान सम्मान विश्व पटेल पर छाया हुआ है, इसी के चलते राज्य व देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए मैंने भी सदस्यता ली है।

More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू