देहरादून
मंगलवार को दोपहर 2 बजे नगर कोतवाली देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव राणा के रायपुर क्षेत्र देहरादून स्थित आवास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। SSP देहरादून द्वारा दिवंगत राजीव राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी दिवंगत राजीव राणा का दिनांक 25-03-2024 की देर रात्रि मैक्स अस्पताल, देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था। मृतक राजीव राणा वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, जिनकी वर्ष 2023 में हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति हुई थी।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन