रामनगर
पौड़ी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी रामनगर में आयोजित अपने रोड शो कार्यक्रम में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तो वहीं उनके कार्यक्रम की कवरेज को लेकर घंटे से इंतजार कर रहे मीडिया कर्मी जैसी ही प्रत्याशी अनिल बलूनी का बयान लेने उनके सम्मुख जा रहे थे तभी कुछ नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा बलूनी के साथ फोटो खींचने की होड लगी हुई थी इसी बीच मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ भी जमकर धक्का मुक्की करने के साथ ही अभद्रता की गई, यह सब नजर स्वयं बलूनी भी देख रहे थे, लेकिन मीडिया के साथ हुई घटना को लेकर वह भी चुप रहे,जिसको लेकर मीडिया कर्मियों ने कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार पर रोष व्यक्त करते हुए उनके रोड शो कार्यक्रम की कवरेज करने का बहिष्कार कर दिया, वही इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भी भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के साथ हुई अभद्रता व धक्का मुक्की की निंदा करते हुए कहा कि आज भाजपा के लोग सत्ता के नशे में मदहोश हो गए हैं, उन्होंने कहा कि रावण इतना विद्वान और ज्ञानी था लेकिन घमंड उसका भी नहीं रहा, उन्होंने कहा कि जो मीडिया भाजपा को उठा सकता है तो वही मीडिया भाजपा को जमीन पर लाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा, उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ ही घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को संज्ञान लेना चाहिए तथा भविष्य में जो जनता को सच का आईना दिखाने का काम कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ इस प्रकार के कृत्य पर रोक लगनी चाहिए।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री