देहरादून
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने व समय के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
सोमवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी के समीप सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां साढ़े सात मीटर सड़क को पांच मीटर बढ़ाकर साढ़े 12 मीटर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां फुटपाथ का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो करीब 350 मीटर लंबा है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूर्ण करने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय दिया गया है, जो जून 2024 में पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि यमुना कॉलोनी के समीप डिवाइडर पर भी कार्य गतिमान है, कहा कि 31 मार्च तक यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा।
डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को तय समय के अंदर व गुणवत्ता के साथ करें। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्यों के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही जाम की समस्या से भी जूझना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा डिवाइडर पर कार्यों के बाद इसके सौंदर्य करण में चार चांद लगेंगे।
इस मौके पर अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी , स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता ,स्मार्ट सिटी जगमोहन सिंह चौहान, परियोजना प्रबंधक पीआईयू-पीडब्ल्यूडी-स्मार्ट सिटी प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता स्मार्ट सिटी मदन मोहन सिंह पुंडीर, उप महाप्रबंधक अधिप्राप्ति स्मार्ट सिटी गिरीश पुंडीर, उप महाप्रबंधक वॉटरवर्क्स स्मार्ट सिटी कृष्णा चमोला आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच