देहरादून
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शनिवार को सचिवालय में सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए विभिन्न विभागों के स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी नोडल अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी स्टेट नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की है कि संबंधित विभागों के मतदान ड्यूटी में शामिल समस्त कार्मिकों का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कर दिया जाए। उन्होंने विशेषकर मतदान ड्यूटी में तैनात समस्त कार्मिकों व समस्त वाहन चालकों को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अफसर परिवहन विभाग को चुनाव ड्यूटी में तैनात वाहन चालकों के शत प्रतिशत मतदान को लेकर विस्तृत प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर विस्तृत निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए की मतदान ड्यूटी में तैनात कार्मिक का प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट समय से तैयार कर दी जाए। इसके अतिरिक्त आपातकाल परिस्थितियों के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत विभिन्न विभागों के स्टेट नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार