
देहरादून
आज दिनांक 29-02-2024 को क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अभिनय चौधरी की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।*
*1- किशन सिंह लिंगवाल, आरक्षी चालक*, सेवाकाल 15 वर्ष, 02 माह, 23 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार, आई0आर0बी0 द्वितीय माजरा देहरादून, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रसोई गैस संकट के बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 1 अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार