हरिद्वार
आज दिन में C.I.U. हरिद्वार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माया देवी पार्किंग कोतवाली नगर क्षेत्र में 04 संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलाह लेकर घूम रहे हैं जिसकी सूचना पर जब पुलिस टीम माया देवी पार्किंग मौके पर पहुंची तो इनमें से एक व्यक्ति ने मायादेवी के पास पुलिस टीम में देशी तमंचे से फायर किया जिसमें पुलिस टीम व आम जनता के लोग बाल-बाल बचे। इन 04 लोगों में 03 लोगों को मायादेवी सेवासदन वाली गली में पकड़ लिया गया और एक मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो 2 के पास से अवैध असलहे बरामद हुए जिनमें से जतिन उर्फ सुजल पुत्र संजय चौहान निवासी-पतों वाली गली विष्णु घाट कोतवाली नगर हरिद्वार से 32 बोर की पिस्तौल व 03 जिंदा कारतूस तथा दूसरे व्यक्ति भानु भारद्वाज पुत्र अनिल कुमार निवासी- रामलीला ग्राउंड भोगपुर लक्सर से 01 अवैध देसी तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी