देहरादून
दिनांक: 16-02-24 को वादी भानू प्रकाश पंचोली पुत्र स्व0 वास्वानन्द पंचोली निवासी 13-ए विद्या विहार फेस-1 कारगी रोड जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर मे मे घुसकर डायमण्ड, सोने व चाँदी के आभूषण व नगदी चोरी करने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर तत्काल थाना पटेलनगर पर *मु0अ0सं0-123/24 धारा-380* भादवि पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से जानकारी प्राप्त करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुके अभियुक्तों के विषय में पूरी जानकारी एकत्रित कर घटना स्थल के आस-पास लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों का हुलिया प्राप्त किया गया साथ ही मैनुअल पुलिस करते हुए सुरागरसी-पतारसी कर स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों दीपेंद्र सिंह, आकाश रावत तथा आयुष बिष्ट को राज राजेश्वरी कालोनी के पीछे भट्टा सरकारी स्कूल के पास खेतों से चोरी के माल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07- बीई-6497 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपेंद्र शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर तथा जनपद के अन्य थानों में लूट, चोरी, नकबजनी, जानलेवा हमले तथा आर्म्स एक्ट के तहत कई अभियोग पंजीकृत है।
*नाम पता अभियुक्त गण-*
1- दीपेन्द्र सिंह उर्फ पंडत पुत्र सतेन्द्र सिंह हाल निवासी शिवालिक एन्कलेव फेज -02 चन्द्रमणी, अमर भारती, पटेलनगर, उम्र 23 वर्ष।
2- आकाश रावत पुत्र युद्धवीर सिंह रावत निवासी विध्या विहार फेज -2 पटेलनगर दे0दून, मूल निवासी पडिया थाना लम्बगांव टिहरी उम्र 23 वर्ष।
3- आयुष बिष्ट उर्फ एलोन पुत्र सोहन सिंह निवासी आशीर्वाद एन्कलेव ब्लाक नं0 -72, देहराखास किराये पर पूरन सिंह रावत के मकान में पटेलनगर दे0दून उम्र 18 वर्ष ।
*बरामदगी*
1- टाॅप्स-05 जोडी,
2- मांग टीका -01 ,
3-छोटी चम्मच-01 (चाँदी)
4- चांदी के सिक्के -02
5- नाक की नथ-01,
6- गले की चेन -02,
7- नगदी कुल- 1990 रु,
8- मोबाईल फोन -02 सैमसंग कम्पनी ,
9- छोटे कंगन- 01 जोडी
10- पाजेब- 01 जोडी
11- एक ब्लैक कलर प्लेटिनम बैग व उसके अन्दर रेड कलर सॉल
12- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी संख्या यू0के0-07-बीई-6497
*आपराधिक इतिहास*
*दीपेन्द्र सिंह उर्फ पंडत पुत्र सतेन्द्र सिंह*
1- मु0अ0सँ0 – 10/18 धारा – 380/411 भादवि, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून
2- मु0अ0सँ0 – 37/18 धारा – 380/457/411 भादवि, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून
3- मु0अ0सँ0 – 27/20 धारा – 380/457/411 भादवि, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून
4- मु0अ0सँ0 – 52/20 धारा – 380/457/411 भादवि, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
5- मु0अ0सँ0 – 288/22 धारा – 380/411 भादवि, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
6- मु0अ0सँ0- 289/23 धारा – 25/3 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
7- मु0अ0सँ0- 56/22 धारा – 307/392 भादवि, थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून
8- मु0अ0सँ0- 123/24 धारा – 380/411/34 भादवि, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
*पुलिस टीम-*
1 – उ0नि0 सन्दीप कुमार, कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 दीनदयाल सिह, कोतवाली पटेलनगर
3- हेड कानि0 मनोज कुमार
4- कानि0 अरशद अली
5-कानि0 रविशंकर झा

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री