देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थान में शराब पीने, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 10/02/2024 को थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में मालदेवता व सोडा सरोली थानो रोड में सड़क किनारे व सोंग नदी में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने व उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु 02 पुलिस टीमें गठित की गई।
गठित पुलिस टीमो द्वारा मालदेवता व सोडा सरोली व थानों रोड मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा व सोंग नदी व सड़क किनारे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान सोंग नदी व सड़क किनारे खुले मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा 42 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 11,250/- रूपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही मौके से 09 वाहनों को MV Act में सीज़ किया गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गई, जिन्हें भविष्य में दोबारा ऐसा करते हुए पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। अभियान लगातार जारी है।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 कुंदन राम, थानाध्यक्ष रायपुर
2- व0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी
3- उ0नि0 संजय रावत, चौकी प्रभारी मालदेवता
4- हेड कांस्टेबल अखिलेश
5- कांस्टेबल जमाल
6- कांस्टेबल प्रेम पवार
7- कांस्टेबल दिनेश
8- महिला कांस्टेबल शोभा

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री