देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोवर हैं, उन्होंने कहा कि कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन