
देहरादून
अत्यधिक शीतलहर के कारण देहरादून जनपद के कक्षा 8 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों में कल दो फरवरी को एक दिन अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शीतलहर के दृष्टिगत समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालय (कक्षा 8 तक) और आंगनबाडी केन्द्र कल 02 फरवरी 2024 को पूर्णतः बन्द रहेंगे। कक्षा 8 तक के (एकल) विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ध् कार्मिकों का भी अवकाश रहेगा। साथ ही जिन माध्यमिक विद्यालयो में कक्षा 6 से 8 संचालित होती है, उन छात्र-छात्राओं का भी पूर्णतः अवकाश रहेगा एवं शिक्षक यथावत् कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य करायेगे।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री