देहरादून
लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों के भुगतान का मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। आज देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज पंवार के नेतृत्व में ठेकेदारों ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खण्ड कार्यालय में नारेबाजी के बीच एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
ठेकेदारों के कहना है कि ठेकेदारों का भुगतान काफी समय से नही हो पाया है जिस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंवार ने बताया कि विभाग ने इमरजेंसी वर्क के नाम पर निर्माण कार्य करा लिए अब जब भुगतान की बारी आई तो अधिकारी भुगतान देने में हिला हवाली कर रहे है। जबकि ठेकेदारों का लगभग 5 से 6 करोड़ रुपए बकाया है,लेकिन अभी तक भुगतान नही हो पाया है। इनका कहना है कि ये सभी छोटे ठेकेदार है जिनका परिवार इन कार्यों से चलता है अब जबकि विभाग की ओर से भुगतान नही मिल पा रहा है तो ऐसे में ठेकेदार अपने परिवार का गुजर बसर कैसे करे। पूर्व अध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि आज उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया है जिसमे कहा गया है कि यदि 15 दिनों के भीतर भुगतान नही किया गया तो समस्त ठेकेदार इसके लिए आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री