अयोध्या
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रतिभाग कर “देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर” का संदेश दिया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देश विदेश के साधु संतों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्री रामलला के दर्शन कर “देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर” का देशवासियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज अवधपुरी के साथ-साथ पूरा विश्व राममय हो गया है।
महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में प्रतिभाग कर आज पूरे विश्व को राजनीति में धर्म और लोकनीति का संदेश देने का काम किया है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच