मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री से राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों ने भी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बीएल राणा एवं पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के 19 व 20 जनवरी को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में समय प्रदान करने का भी अनुरोध किया।
देहरादून

More Stories
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 2–2 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित
उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान, ’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने पूरी की प्रक्रिया, शिविर में सौंपा पंजीकरण प्रमाण-पत्र