देहरादून
दि0 10/12/2023 को वादी रमेश कुमार *(परिवर्तित नाम)* के द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी नाबालिक पुत्री संजना *(काल्पनिक नाम)* उम्र 16 वर्ष को धीरज पुत्र राजकुमार निवासी ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर दे0दून के द्वारा बहला फुसला ले जाने विषयक दाखिल किया गया। दाखिला प्रा0पत्र के आधार त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 683/2023 धारा 363 भादवि बनाम धीरज पंजीकृत किया गया। नाबालिक युवती की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11/12/2023 को कबाडी पुल के पास मन्दिर से अपहर्ता की बरामदगी कर अभियुक्त धीरज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियोग में पीडिता के बयान दर्ज कर पीडिता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, पीडिता द्वारा अपने बयानों में अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करना बताया गया, जिस पर पीड़िता के बयानों तथा मेडिकल परीक्षण के अवलोकन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376(3)/366(A)/ भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गई तथा आज दिनांक 12/12/2023 को गिरफ्तार अभियुक्त धीरज पुत्र राजकुमार को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
धीरज पुत्र राजकुमार निवासी ब्रहमपुरी, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 कैलाश चन्द्र
2-कानि0 1624 मनोज तोमर
3-कानि0 1374 प्रवीण कुमार
4- म0कानि0 1473 किरन

More Stories
देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर मंथन, सुभारती अस्पताल में तीन दिवसीय एनेस्थीसिया सम्मेलन ‘ISACON-UK 2026’ का आगाज कल
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद