देहरादून
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने के पश्चात ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री गंगा पूजन एवं गंगा आरती में शामिल हुए तथा मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, धन सिंह रावत, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, योग गुरू बाबा रामदेव, अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी, स्वामी कैलाशानन्द, स्वामी ईश्वरानन्द एंव अन्य संतगण आदि उपस्थित थे।

More Stories
80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिशित
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस, समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, डीएम, एसएसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण
धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा