देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी को लेकर देर शाम जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को चौक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर समिट में प्रतिभाग करने हेतु आने वाले अतिथियों का एयरपोर्ट पर लोक संस्कृति के साथ परंपरागत स्वागत के साथ ही आवागमन आदि सभी व्यवस्थाएं सुगम हों इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करें।
निरीक्षण के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगर, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिशित
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस, समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, डीएम, एसएसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण
धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा