देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला का विलासपुर कांडली में विद्यालय भवन निर्माण के लिए 55 लाख की धनराशि की स्वीकृति तथा माता मंगला द्वारा विद्यालय भवन निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि जारी करने के आश्वासन पर मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा हंस फाउंडेशन द्वारा समय समय पर प्रदेश में कई सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता रहा है। विदित हो कि रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी माताश्री मंगला से मुलाक़ात करने के लिए उनके आवास पहुँचे थे।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार