देहरादून
आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर वार्ड 78 टर्नर रोड़ के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने अपने कार्यालय में विभिन्न न्यूज़ चैनलों, अखबारों और न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों को सम्मानित कर राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी.
इस मौके पर पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि भारत में आजादी से लेकर अब तक प्रेस की अहम भूमिका रही है। भारत में अंग्रेजों के राज के दौरान क्रांतिकारियों का सबसे बड़ा हथियार प्रेस ही रहा। भारत की आजादी में प्रेस निर्णायक भूमिका में रहा है।
उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। स्वतंत्र प्रेस को अक्सर बेजुबानों की आवाज कहा जाता है, जो शक्तिशाली शासकों और दलितों, पिछड़ों और गरीबों के बीच की कड़ी है। यह व्यवस्था की बुराइयों को सामने लाता है और शासन की लोकतांत्रिक प्रणाली के मूल्यों को मजबूत करने की प्रक्रिया में सरकार की मदद करता है। कोई आश्चर्य नहीं कि इसे एक मजबूत लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक क्यों कहा जाता है, और एकमात्र ऐसा जहां आम लोग सीधे भाग लेते हैं।
उन्होंने कहा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पत्रकारों को समाज का आईना कहा जाता है, जो सच्चाई दिखाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का प्रतीक है।

More Stories
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील, बिना नक्शा स्वीकृति बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, प्राधिकरण ने दिया सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आर. राजेश कुमार