देहरादून
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान में संगत के सहयोग द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां पावन प्रकाश पर्व 27 नवम्बर 2023 दिन सोमवार को गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में प्रात: 3.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा एवं नगर कीर्तन 25 नवम्बर को 12.30 बजे दोपहर गु. पटेल नगर से आरम्भ होगा l
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार एवं करीब सभी गुरद्वारों एबं जत्थेबंदियों की गु. श्री गुरु नानक निवास में हुई मीटिंग में प्रबंधकों ने प्रकाश पुरव को चढ़दियाँ कला में मनाने में अपने अपने सुझाव दिये l
भाई शमशेर सिंह जी सबके भले की अरदास के पश्चात श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पुरव के बारे में जानकारी दी, सेवा सिंह मठारु ने मीटिंग का संचालन करते प्रकाश पुरव की रूप रेखा की विस्तार से जानकारी दी लू. रेसकोर्स के प्रधान बलबीर सिंह ने पूर्ण सहयोग की बात करते हुए ग्राउंड की सफाई, सब्जी काटने एवं प्रशादे बनाने आदि की बात की l गु. पटेल नगर के प्रधान हरमोहिंदर सिंह ने गु. पटेल नगर से नगर कीर्तन निकालने में हर तरह के सहयोग की बात कही l गु. प्रेम नगर के प्रधान भगत सिंह ने नगर कीर्तन में शब्दी जत्थे भेजने एवं समय का ध्यान रखा जाये l देविंदर सिंह मान ने सभी से सहयोग करने एवं नगर कीर्तन को सुचारु रूप से चलाने पर जोर दिया l देविंदर सिंह भसीन ने लंगर बरताने की व्यवस्था पर जोर दिया l
महासचिव गुलजार सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन गु. पटेल नगर से आरम्भ हो कर सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर से पल्टन बाजार, धामावाला, पुलिस चौकी लक्खी बाग़ से करीब 7.0 बजे गु. सिंह सभा में संम्पन होगा एवं रात्रि का दीवान गु. श्री गुरु सिंह सभा में सांय 6.15 से सजेगा ल्ल और भी कई सज्जनों ने अपने शुभ विचार सांझे किये l
प्रधान गुरबख्श सिंह राजन ने आए हुए सभी सज्जनों का सहयोग के लिये धन्यवाद किया l इस अवसर पर प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, देविंदर सिंह मान, हरमोहिंदर सिंह,गुरविंदर पाल सिंह सेठी, स भगत सिंह, सुरजीत सिंह, देविंदर सिंह बिंद्रा, सतनाम सिंह, राजिंदर सिंह राजा, हरप्रीत सिंह मिक्की, देविंदर सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह, सेवा सिंह मठारु, इंदरजीत सिंह, अमन सिंह रंधावा आदि काफ़ी संख्या में गणमान्य सज्जन उपस्थित थे l

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री