देहरादून
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आजीविका बढ़ाने तथा प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला से किसानों को फल-सब्जी के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो रेफ्रिजरेटर वाहन एक गढ़वाल और एक कुमाऊं के लिए अनुरोध किया। जिसपर माता मंगला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही दो रेफ्रिजरेटड वाहन देने की बात कही।
कृषि मंत्री ने माता मंगला का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने कहा इन रेफ्रिजरेटर वाहन से किसानों को उनके उत्पाद खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह वाहन किसानों के उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज तथा नजदीकी मार्केट पहुचाने में मदद करेगा।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार