
देहरादून
अग्रवाल समाज वैश्य मंच देहरादून द्वारा आज महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अग्रवाल धर्मशाला गांधी रोड देहरादून में महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया।
आज प्रातः में ही महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के पावन पर्व पर समस्त अग्रवाल वैश्य बंधु अग्रवाल धर्मशाला गांधी रोड देहरादून में विराजमान महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए जहां सभी ने पहले महाराजा अग्रसेन जी को प्रणाम किया उसके पश्चात उन्हें माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया और मिष्ठान का भोग अर्पित किया।
इसके पश्चात सामूहिक महाराजा अग्रसेन जी की आरती की गई और महाराजा अग्रसेन जी की जय, कुलदेवी महालक्ष्मी की जय अग्रवाल वैश एकता जिंदाबाद के जोरदार जय घोष किया
इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी को याद करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी समाजवाद के सबसे बड़े प्रवर्तक थे उन्होंने सभी को आपस में मिलजुल कर रहना सिखाया सभी ने मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया
इस अवसर पर श्रीमती रीना सिंघल दीपक गर्ग, अनामिका जिंदल, के०एम०अग्रवाल, विक्की गोयल आदित्य अग्रवाल, नवीन गुप्ता विनोद अग्रवाल संगीता गर्ग,सचिन कंसल, श्रीमती मेघा गर्ग, रीना मित्तल, दीपक मित्तल, राजीव मित्तल, कार्तिक गर्ग तुषार बंसल रोहित अग्रवाल रविंद्र रस्तोगी कान्हा मित्तल, संजय कुमार गर्ग, मीडिया प्रभारी गोपाल सिंघल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड की वित्तीय स्वीकृति
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई