देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र मूसरी के अन्तर्गत पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क कम करने एवं स्थानीय जनता को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने का अनुरोध किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया कि मसूरी विधानसभा में पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट के संचालन को कार्य पर्यटन विभाग द्वारा ठेकेदार को दिया गया है। उन्होंने कहा सम्पूर्ण भारत में किसी भी पर्यटक स्थल में इतना अधिक शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा उपरोक्त के दृष्टिगत स्थानीय जनता आक्रोशित है। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट पर्यटक स्थल में तत्काल उपरोक्त शुल्क संशोधित करने एवं स्थानीय जनता को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का आग्रह किया। जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार