देहरादून
ठण्ड का मौसम धीरे-धीरे दस्तक देने लगा है ऐसे में गरीब एवं निराश्रित लोगों के लिये ठण्ड से बचने का सहारा रेन बसेरा को दुरस्त करने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है। इसी सन्दर्भ में नगर आयुक्त श्री मनुज गोयल ने आज दिनांक 13.10.2023 को नगर निगम के अधिषासी अभियंता एवं मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित रेन बसेरों को शीघ्र ही व्यवस्थित करना सुनिश्चित करें। साथ ही बढती ठण्ड से बचाव हेतु ं शहर में जलाये जाने वाले अलाव की व्यवस्था करने की तैयारियां भी शुरू करना सुनिश्चित करें।
*रेन बसेरे में ठण्ड के चलते लोगों को परेशानी न हो इसके लिये नगर आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश*
●रेन बसेरे में बिजली एवं पानी की व्यवस्था दुरस्त कर ली जाय।
●रेन बसेरे की व्यवस्था देखने के लिये कर्मचारी तैनात किये जाय।
● रेन बसेरे में लोगों को ठण्ड से परेशानी न हो इसके लिये कम्बल, बिस्तर, तकिया आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
● ठण्ड बढने के साथ रेन बसेरों में अलाव की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय।
● रेन बसेरों के शौचालय/स्नानघर कों स्वच्छ रखा जाय।
● ठण्ड बढने के साथ ही शहर में अलाव की व्यवस्था करने के लिये अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाय।
*देहरादून शहर में यहां यहां है रेन बसेेरे*
स्थान क्षमता
चूना भट्टा 35
पटेल नगर 139
ट्रांसपोर्ट नगर 50
बलबीर रोड 116
चुक्खुवाला 100
पिछले एक वर्ष में 4034 लोगों द्वारा रेन बसेरों में शरण प्राप्त की।
शहर में रहने वाले निराश्रित असहाय लोगों को ठण्ड से बचाने के लिये रेन बसेरों की व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये हैं। रेन बसेरें व्यवस्थित होने से निराश्रित असहाय गरीब व्यक्तियों को ठण्ड के मौसम में परेशानी नहीं होगी। समय-समय पर रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया जायेगा।
*नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून*

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर