नगर निगम का दून की सड़को को पशु मुक्त करने का अभियान जारी, अब तक पकड़े गये 214 पशु

देहरादून

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने नगर निगम के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर के मुख्य मार्गों जैसेे व्यस्त चैराहे/चोकों में स्वच्छन्द विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को अभियान चलाकर गौशाला में शिफ्ट किया जाए। जिसके अनुपालन में नगर निगम द्वारा दिनांक 24.09.2023 से आज तक अभियान चलाया जा रहा है।
*अभियान में हुई कार्यवाही*
●दिनांक 24.09.2023 से अब तक 214 पशु पकड़े गये है।
●पशुओं को कांजीहाउस, गौसदन एवं गौशालाओं में भिजवाया गया है।
●47 पशुओं को पशु स्वामियों के सुपुर्द किया गया है। रू0 89,500/- का चालान काटा गया है।
●यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
*वर्तमान में शहर के गौसदनों की स्थिति*
गौसदन क्षमता पशु संख्या
केदारपुर कांजीहाउस 300-320 362
शंकरपुर गौसदन 300-350 440
हरिओम आश्रम, कड़वापानी 450 420
हरिओम आश्रम, तिमली 600 650
दून एनिमल वेलफेयर,सभावला400 411
दून एनिमल वेलफेयर,हसनपुर600 670
शाकुम्बरी गौशाला,विकासनगर 103 99

*नगर निगम देहरादून द्वारा शंकरपुर स्थित गोसदन में 400 पशुओं की क्षमता विस्तार का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात शंकरपुर स्थित गौसदन की क्षमता 750-800 पशुओं की हो जायेगी।*

शहर के सभी मुख्य मार्गों तथा व्यस्त मार्गों से निराश्रित पशुओं को उठाकर शहर की गौशालाओं में पहुंचाया गया है। अभी भी कुछ पशु स्वामी अपने पशु को प्रातः स्वच्छन्द विचरण करने के लिये छोड रहे है। जिन पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में शहर की सभी गौशालाओं में उनकी क्षमता के सापेक्ष पूर्ण पशु हो चुके हैं। नगर निगम द्वारा शंकरपुर गौसदन में क्षमता विस्तार करने का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। शीघ्र ही वहां क्षमता बढ जाएगी। शहर के पशु स्वामियों से अपील है कि अपने पशुओं को निराश्रित न करें। पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना आरोपित किया जाएगा।
डा0डी0सी0तिवारी
वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी,
नगर निगम, देहरादून

About Author

You may have missed