देहरादून
दिनांक 9.10.23 को वादी द्वारा सूचना दी कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस संबंध में थाना रायपुर में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को रायपुर से 24 घंटे के अंदर दिनांक 10.10.23 को बरामद किया गया। नाबालिका से पूछताछ करने पर द्वारा बताया कि उसको अभियुक्त पवन पुत्र अर्जुन लाल निवासी वाणी बिहार, रायपुर, देहरादून मूल पता कीर्ति नगर,टिहरी गढ़वाल सहस्त्रधारा रोड स्थित एक फ्लैट में नौकरी लगने के बहाने ले गया था, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं। जिस पर विवेचना में धारा 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त पवन को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त*
पवन पुत्र अर्जुन लाल निवासी बानी बिहार रायपुर देहरादून मूल पता कीर्ति नगर, टिहरी गढ़वाल
*पुलिस टीम*
म0उ0नि0 तनुजा शर्मा
कॉन्स्टेबल मनोज
कांस्टेबल विनोद

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री